सी.बी.एस.ई. ने जारी की टर्म-1 की डेट-शीट


सी.बी.एस.ई. ने जारी की टर्म-की डेट-शीट  


सी.बी.एस.ई. टर्म-परीक्षा  -  डेट-शीट

कक्षा दसवीं

कक्षा बारहवीं

30 नवम्बर – समाजिक विज्ञान  

3 दिसम्बर – अंग्रेज़ी 

2 दिसम्बर – विज्ञान  

6 दिसम्बर – गणित 

4 दिसम्बर – गणित 

7 दिसम्बर – शारीरिक शिक्षा 

8 दिसम्बर – कम्प्यूटर 

8 दिसम्बर – बिज़नेस स्टडी 

9 दिसम्बर – हिंदी 

10 दिसम्बर – फ़िज़िक्स 

11 दिसम्बर – अंग्रेज़ी 

13 दिसम्बर – अकाउंटन्सी 

 

14 दिसम्बर – रसायनिक विज्ञान  

15 दिसम्बर – अर्थशास्त्र 

16 दिसम्बर – हिंदी 

17 दिसम्बर – समाजिक विज्ञान  

18 दिसम्बर – बायआलॉजी 

(सम्पूर्ण डेट शीट बोर्ड की वेब साइट से प्राप्त करें)

सी.बी.एस.ई. ने कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की प्रथम टर्म परीक्षा की डेट- शीट जारी कर दी है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर कई दिनों ने चल रही अटकलें शांत हो गयी। शिक्षकों एवं छात्रों ने चैन की साँस ली। 

कक्षा दसवीं की परीक्षा 30 नवम्बर एवं कक्षा बारहवीं की परीक्षा 1 दिसम्बर से प्रारम्भ होंगी। डेट-शीट के साथ ही बोर्ड ने अहम दिशानिर्देश भी जारी किए। इस बार की परीक्षा अपने विद्यालय में ही ली जाएँगी। छात्रों का अपना स्कूल ही बोर्ड सेंटर होगा। परीक्षा बहु विकल्पीय प्रश्नपत्र के रूप में ली जाएगी जिसका प्रश्नपत्र बोर्ड की तरफ़ से ही आएगा। हर सेंटर पर बोर्ड बाहर से निरीक्षक नियुक्त करेगा। 

परीक्षा केंद्र में कोरोना गाइड-लाइन का पालन होगा। छात्रों को उत्तर पुस्तिका में सिर्फ़ पेन का इस्तमाल करना होगा। प्रश्नपत्र में हर प्रश्न के चार विकल्प होंगे, जिसमें से एक सही उत्तर पर ओ॰एम॰आर॰ उत्तर पुस्तिका में सही निशान लगाना होगा। विद्यार्थियों की सहूलियत एवं प्रथम बार इस प्रकार की परीक्षा देने के कारण बोर्ड ने उत्तर पुस्तिका में कुछ बदलाव किए हैं। ओ॰एम॰आर॰ उत्तर पुस्तिका में एक अतिरिक्त गोल बिंदु दिया गया है, जिससे हर प्रश्नअंक के लिए पाँच गोल बिंदु होंगे। अगर छात्र गलत बिंदु भर देता है तो उसे काट के पाँचवें बिंदु में सही विकल्प का अंक (क, ख, ग, घ) लिख सकता है। हर प्रश्नपत्र 80 अंक का होगा तथा छात्रों को 90 मिनट में प्रश्नपत्र हल करना होगा। प्रश्नपत्र ‘रीडिंग-टाइम’ अतिरिक्त 20 मिनट दिया जाएगा। परीक्षा का समय 11:30 से 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।  


सभी छात्र अपना एक टाइम-टेबल बनाये एवं पाँचों विषयों को बराबर समय दें, रोज़ कम से कम छः घंटे ज़रूर पढ़ेंटाइम-टेबल इस प्रकार बना हो जिसमें सात घंटे की नींद का भी पूर्ण प्रावधान होबोर्ड  ने सभी विषयों के सैम्पल पेपर एवं उत्तर पुस्तिका पहले ही जारी किए हुए  हैं। यह सी.बी.एस.ई. की वेब-साइट पर निशुल्क उपलब्ध हैं। छात्र इन्हें अच्छे से हल करें एवं प्रश्नपत्र नियमित समय में ही पूरा करने की कोशिश करें। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है। 


इन दिनों छात्र किसी भी कुधारणा का शिकार होने से बचें, व्यर्थ समय ना गवाएँ एवं मौसमी बदलाव व डेंगू के प्रकोप से अपने को बचाएं। परीक्षा के दिनों में बीमार पड़ना परिणाम पर असर दिखा सकता हैं

             

-       जगदीप सिंह मोरशिक्षाविद

 


 

Comments